हैरी पॉटर में एमा वॉटसन ने हैरी की बेस्ट फ्रेंड और एक समझदार स्टूडेंट का किरदार निभाया था। फिल्म में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी उन्हें पढ़ाई का बहुत शौक है। फिल्मी करियर में व्यस्त होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई को नजरअंदाज नहीं किया बल्कि ज्यादा ध्यान दिया।