अनुष्का का थाई-हाई स्लिट स्टाइल है काफी पॉपुलर,वायरल हो रहे हैं फोटोज

Publish Date: 24 Mar, 2020 07:05 PM   |   Shivani  

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री की स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में से एक हैं। वो रेड कार्पेट, एयरपोर्ट और इवेंट्स में अपने स्टाइल का जादू बिखेरती रहती  हैं। फैशन के मामले में अनुष्का हमेशा कुछ नया लेकर आती हैं। अनुष्का को थाई-हाई स्लिट स्टाइल काफी पसंद हैं, अनुष्का की कुछ लेटेस्ट फोटोज इसका सबूत हैं। 

यहां अनुष्का शर्मा एक गोल्डन मैटेलिक थाई-हाई स्लिट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस डीप नेक ड्रेस में ड्रेमेटिक स्लीव्ज दी गई है, जो लुक को और भी क्वर्की बना रही हैं। अनुष्का ने अपने लुक को गोल्डन हील्स से पूरा किया है।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर शूट के लिए अनुष्का शर्मा ने ये सीक्विन पाउडर ब्लू गाउन को चूज किया है। जिसमें थाई-हाई स्लिट डिजाइन है। इस वन-शोल्डर गाउन में अनुष्का शर्मा का लुक देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे।

इस प्लेन एंड सिम्पल आउटफिट को भी अनुष्का शर्मा ने स्टाइलिश बना दिया। वे इस प्लेन वाइट थाई-हाई स्लिट आउटफिट में भी कमाल की लग रही हैं। इस ऑफ-शोल्डर ड्रेस के साथ उन्होंने स्ट्रेपी हील्स कैरी की हैं। बिना एक्सेसरीज के भी उनका ये लुक देखने लायक है।

थाई-हाई स्लिट के साथ-साथ लगता है कि ड्रेमेटिक स्लीव्ज स्टाइल भी अनुष्का शर्मा का फेवरेट है। इस बेज थाई-हाई स्लिट आउटफिट में पुल स्लीव्ज के साथ कंधे पर पफी डिटेलिंग है। उन्होंने गोल्डन पंप्स के साथ लुक को पूरा किया है।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो अनुष्का आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में लीड रोल में नजर आ सकती हैं। हालांकि इस बार में अनुष्का ने कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।