Xiaomi कंपनी ने लॉन्च किए दो स्कूटर, जानिए कीमत और फीचर्स

Publish Date: 31 Mar, 2020 12:23 PM   |   Pradeep  

Xiaomi कंपनी स्मार्टफोन के बाद अब जल्द ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी हाथ अजमाने की शुरुआत करने वाली है। वहीं अब शाओमी ने  नए स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में लेकर आई है। 

Xiaomi कंपनी की सहयोगी कंपनी 70mai ने इन स्क्टूरों को बाजार में उतारा है। कंपनी ने 70mai A1 और 70mai A1 Pro स्कूटर लॉन्च किए हैं। 

जानकारी के मुताबिक इन स्क्टूरों का वजन 55 किलोग्राम है। यह  XiaoAI स्मार्ट वॉइस असिस्टेंट से लैस हैं। दोनों का डिजाइन एक जैसा है जबकि इनके फीचर्स काफी अलग हैं। 

और पढ़ें - भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होगी Skoda Karoq SUV ,जानें डीटेल

शाओमी स्कूटर में फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। वहीं स्कूटर में 14 इंच के वैक्युम टायर भी दिए गए हैं। शाओमी के इन दोनों स्कूटर में 6.86 इंच की स्मार्ट सेंट्रल कंट्रोल स्क्रीन है। इसे XiaoAI स्मार्ट वॉइस कंट्रोल सपोर्ट मिलता है। इस स्क्रीन में क्रूजिंग स्पीड, रियल-टाइम में बैटरी पावर, बिल्ट-इन म्यूजिक, रेडियो ऐप, कॉल रिमाइंडर और नेविगेशन जैसी जानकारियां भी मिलती हैं। स्कूटर्स का ग्राउंड क्लियरेंस 160 एमएम है। 

यह स्कूटर 25 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ेंगे। कंपनी ने कहा है कि A1 स्कूटर एक बार पूरा चार्ज होने पर 60 किलोमीटर तक चलेगा। वहीं A1 Pro एक बार चार्ज करने पर 70 किलोमीटर तक चलेगा।  

और पढ़ें - मारुति ने लॉन्च किया डिज़ायर कार के जैसा सीएनजी मॉडल, जानें खासियत

वहीं कीमत की बात करें तो A1 स्कूटर की शुरुआती कीमत 2999 चीनी युआन यानी लगभग 32 हजार रुपये है। वहीं दूसरे स्कूटर A1 Pro की कीमत 3999 युआन यानी लगभग 42 हजार रुपये है। वहीं अभी इन स्कूटरों को चीन में लॉन्च किया गया है।